राष्ट्रीय विज्ञान डिजिटल पुस्तकालय (एनएसडीएल) का उद्देश्य देश में विज्ञान, अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों को व्यापक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की जानकारी प्रदानकरना है।वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद की 10वीं पंचवर्षीय योजना की नेटवर्क परियोजना के रूप में आरंभ हुआ एनएसडीएल अपनीतरहका अकेलापुस्तकालय है जो विज्ञान के स्नातक विद्यार्थियों की सूचना संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पाठ्यक्रम आधारितविषय-सामग्री उपलब्ध कराता है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विषय-सामग्रीउपलब्ध कराने के लिए एनएसडीएलके विषय-सामग्री निर्माण और विकास ने कठिन प्रक्रियाओं का सामना किया है। प्रख्यात शिक्षकों द्वारा लिखित तथा भारतीय कालेजों और विश्वविद्यालयोंके प्रसिद्ध संकाय द्वारा मान्य एनएसडीएल विद्यार्थियों के लिए बेहतर विषय-सामग्री तैयार करने की परिकल्पना करता है।एनएसडीएलके उपयोगकर्ताओं के बीच इंटरैक्शन के लिए चर्चा मंच प्रदान किया है।
कृपया अधिक जानकारी के लिए यहॉं क्लिक करें - http://nsdl.niscpr.res.in/